अमेरिका ने भारत को 24 सीहॉक हेलिकॉप्टर बेचने को मंजूरी दी, पनडुब्बी नष्ट करने में कारगर

वॉशिंगटन. अमेरिका ने भारत को 24 एमएच-60आर रोमियो सीहॉक हेलिकॉप्टरों को बेचे जाने को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक- भारत को ये हेलिकॉप्टर 2.4 अरब डॉलर (करीब 16 हजार करोड़ रुपए) में बेचे जाएंगे। हेलिकॉप्टर दुश्मन की पनडुब्बियों को नष्ट करने के अलावा जहाजों को खदेड़ने और समुद्र में सर्च-बचाव अभियान में कारगर साबित होंगे।

सी किंग हेलिकॉप्टर की जगह लेंगे
रोमियो सीहॉक हेलिकॉप्टरों को लॉकहीड-मार्टिन कंपनी ने बनाया है। ये ब्रिटिश सी किंग हेलिकॉप्टरों की जगह लेंगे। मंगलवार को ट्रम्प प्रशासन ने भारत को 24 हेलिकॉप्टर बेचे जाने का नोटिफिकेशन जारी किया।

नोटिफिकेशन के मुताबिक- हेलिकॉप्टरों की प्रस्तावित बिक्री से भारत और अमेरिका के रणनीतिक रिश्ते मजबूत होंगे। भारत, अमेरिका का बड़ा डिफेंस पार्टनर है। डील से इंडो-पैसिफिक और दक्षिण एशिया में स्थायित्व-शांति बनाए रखने में मदद मिलेगी। वहीं, रोमियो हेलिकॉप्टरों से भारतीय फौजों की एंटी-सरफेस (जमीन) और एंटी-सबमरीन सुरक्षा क्षमता में इजाफा होगा।

अमेरिका की तरफ से यह भी कहा गया कि इन हेलिकॉप्टर्स की मदद से घरेलू स्तर पर भारत की सुरक्षा मजबूत होगी और उसे क्षेत्रीय दुश्मनों से निपटने में मदद मिलेगी। भारत को इन हेलिकॉप्टरों को सेना में शामिल करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

इन रोमियो एमएच-60आर को दुनिया का सबसे बेहतरीन मैरीटाइम हेलिकॉप्टर माना जाता है। फिलहाल यह अमेरिकी नेवी में एंटी-सबमरीन और एंटी-सरफेस वेपन के रूप में तैनात हैं। रक्षा विशेषज्ञों की मानें तो यह मौजूदा हेलिकॉप्टरों में सबसे आधुनिक हैं। इसे जंगी जहाज, क्रूजर्स और एयरक्राफ्ट करियर से ऑपरेट किया जा सकता है।

अमेरिकी नेवल एयर कमांड के मुताबिक- सीहॉक हेलिकॉप्टर एंटी-सबमरीन के अलावा निगरानी, सूचना, युद्धक सर्च और बचाव, गनफायर और लॉजिस्टिक सपोर्ट में कारगर हैं।

'आजादी के 7 दशक बाद अरुणाचल के सभी गांवों में बिजली पहुंची'
मोदी ने कहा, "आपके मजबूत विश्वास का ही नतीजा है कि आज अरुणाचल में शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर अनेक संस्थान बन रहे हैं। आजादी के 7 दशक बाद अरुणाचल के सभी गांवों तक बिजली पहुंचा पाए हैं, हर घर को रोशन कर पाए हैं। एक तरफ वे दल हैं, जिन्होंने कभी देश की आशाओं-आकांक्षाओं को नहीं समझा, जिन्होंने देश पर राज करने की नीयत से सत्ता पर कब्जा जमाए रखा। जबकि आपका ये चौकीदार, आपके सेवक की तरह काम कर रहा है।"

"इस बार आपकी सांस्कृतिक विरासत, परंपरा, आपके गौरव की रक्षा करने वालों और आपके परिधानों, आपकी परंपराओं का मजाक उड़ाने वालों, आपका अपमान करने वालों के बीच चुनाव है। ये अरुणाचल-नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए दिन रात एक करने वालों और दशकों तक नॉर्थ ईस्ट की उपेक्षा करने वालों का चुनाव है। इस बार का चुनाव वादों और इरादों के बीच का चुनाव है। ये संकल्प और साजिश के बीच का चुनाव है। ये भरोसे और भ्रष्टाचार के बीच का चुनाव है।"

'हम ईमानदारी से काम करने वाले लोग'
मोदी के मुताबिक, "हम सिर्फ एक वादा करके उसे दशकों तक लटकाए रखने वाले लोग नहीं हैं, बल्कि आपके जीवन को आसान बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करने वाले लोग हैं। इन लोगों (कांग्रेस) की तरह ही इनका घोषणापत्र भी भ्रष्ट होता है, बेइमान होता है, ढकोसलों से भरा होता है और इसलिए उसे घोषणापत्र नहीं ढकोसला पत्र कहना चाहिए। यह अरुणाचल प्रदेश के लोगों का ही सपोर्ट है कि हम यहां देश और राज्य में विकास कर सके। हमने सड़क, नेशनल हाईवे, रेलवे और हवाई साधन विकसित कर राज्य में आवागमन सुगम बनाने का काम किया है।"

Comments

Popular posts from this blog

一天3次通话,习主席密集发出团结合作的中国倡议

जूही चावला से सात साल चला आमिर ख़ान का झगड़ा

США опубликовали снимки нефтяных объектов в Саудовской Аравии