Posts

Showing posts from December, 2018

ऑर्डर किया कुछ और, डिलीवरी हुई कुछ और - क्यों होती है गड़बड़?

कुछ लोग समय बचाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो कुछ समय बिताने के लिए. किसी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग मज़ा है तो कोई सिर्फ़ तस्वीर देखकर ख़रीदारी करने की सज़ा भुगत चुका है. बदलते दौर में, ऑनलाइन शॉपिंग ट्रेंड के साथ-साथ ज़रुरत भी बन चुकी है लेकिन एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो सिर्फ़ ठगे जाने के डर से ऑनलाइन शॉपिंग नहीं करता है. कुछ लोगों को डर होता है कि उनके डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स लीक हो जाएंगी तो कुछ लोगों को इस बात की चिंता सताती है कि उन्हें सही सामान नहीं मिलेगा. कई लोगों के साथ ऐसा हुआ भी है और ताज़ा मामला बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से जुड़ा हुआ है. दरअसल, हुआ कुछ यूं कि सोनाक्षी सिन्हा ने अमेज़न से 18 हज़ार की कीमत वाला बोस का एक हेडफ़ोन ऑर्डर किया था. उनके ऑर्डर की डिलीवरी तो हुई लेकिन हेडफ़ोन के बॉक्स में 18 हज़ार का बोस का हेडफ़ोन होने के बजाय लोहे का एक टुकड़ा निकला. देखने में वो टुकड़ा किसी नल का हिस्सा लग रहा था. बाद में सोनाक्षी ने इस ऑर्डर की एक फ़ोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की और अपने साथ हुए धोखे के बारे में बताया. लेकिन अगर किसी ने 18 हज़ार ...

आधे दर्जन देश मिलकर भी क़तर को क्यों नहीं झुका पाए

शक्तिशाली और प्रतिद्वंद्वी पड़ोसी सऊदी अरब की द्वीप बना देने की धमकी, पूरी तरह से आर्थिक नाकेबंदी और अपने हवाई क्षेत्रों पर भी पूरी तरह से पाबंदी के बावजूद क़तर कमज़ोर क्यों नहीं पड़ा ? दूसरा सवाल यह कि सऊदी की कोई भी रणनीति क़तर को झुका क्यों नहीं पाई? इस दौरान क़तर न केवल संपन्न हुआ है बल्कि उसने मानवाधिकार के रिकॉर्ड को भी ठीक किया है. 25 लाख की आबादी वाले इस छोटे से देश ने तेल निर्यातक देशों के समूह ओपेक से बाहर निकलने की घोषणा सऊदी को बैकफुट पर ला दिया है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार क़तर की अर्थव्यवस्था 2.6 फ़ीसदी की वृद्धि दर से आगे बढ़ रही है जबकि 2017 में यह वृद्धि दर 2.1 फ़ीसदी थी. यहां तक कि मुल्क के राजस्व घाटे में 2016 की तुलना में कमी आई है. फ़ोर्ब्स के अनुसार क़तर का विदेशी मुद्रा भंडार 2.9 अरब डॉलर से 17 अरब डॉलर तक पहुंच गया. क़तर के ख़िलाफ़ सऊदी अरब के नेतृत्व में आधे दर्जन देश हैं फिर भी ये झुकाने में नाकाम रहे. क़तर दुनिया के मानचित्र पर आकार में बहुत छोटा सा देश है, जिसका क्षेत्रफल महज 11,437 वर्ग किलोमीटर है जबकि आबादी केवल 25 लाख. इनमें भी 90 फ़...

एक और 'पप्पू' जो 18 वर्षों से कर रहा है ओडिशा पर राज

भारतीय राजनीति में सिर्फ़ सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग अकेले राजनेता हैं जो नवीन पटनायक से अधिक समय तक इस पद पर बने रहे हैं. नवीन के बारे में मशहूर है कि वो शायद भारत के सबसे चुप रहने वाले राजनेता हैं जिन्हें शायद ही किसी ने आवाज़ ऊंची कर बात करते सुना है. हाल ही में नवीन पटनायक की जीवनी लिखने वाले अंग्रेज़ी पत्रिका आउटलुक के संपादक रूबेन बैनर्जी बताते हैं, "आप उनसे मिलेंगे तो पाएंगे कि उनसे बड़ा सॉफ़्ट स्पोकेन, शिष्ट, सभ्रांत और कम बोलने वाला शख़्स है ही नहीं. कभी कभी तो लगता है कि वो राजनेता हैं ही नहीं. लेकिन सच ये है कि उनसे बड़े राजनीतिज्ञ बहुत कम लोग हैं." "वो न सिर्फ़ राजनीतिज्ञ हैं बल्कि निर्मम राजनीतिज्ञ हैं. इस हद तक कि पहुंचे हुए राजनीतिज्ञ भी उनका मुकाबला नहीं कर सकते. कुछ लोग कहते हैं कि राजनीति उनकी रगों में है. लेकिन ये भी सच है कि अपने जीवन के शुरुआती 50 सालों में उन्हेंने राजनीति की तरफ़ रुख़ नहीं किया. लेकिन एक बात पर किसी का मतभेद नहीं हो सकता कि नवीन बहुत चालाक हैं. ओडिशा में उनकी टक्कर का राजनेता दिखाई नहीं देता." नवीन पटना...