Posts

Showing posts from February, 2019

ट्रंप का दावा: अमेरिका है मध्यस्थ, जल्द सुलझेगा भारत-PAK का झगड़ा

भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है, इस तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. वियतनाम के हनोई में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान की तरफ से आकर्षक खबर आ रही है, दोनों के बीच जारी तनाव जल्द ही खत्म हो सकता है. अमेरिका का दावा है कि इस सब में वह मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ''मुझे लगता है भारत और पाकिस्तान की तरफ से एक आकर्षक खबर आ रही है, दोनों देशों में पिछले काफी समय से तनाव जारी है. हम इस मसले को सुलझाने में हम मध्यस्थता कर रहे हैं, हमें अच्छी खबरें मिल रही हैं. हमें उम्मीद है कि सदियों से चल रहा ये तनाव अब जल्द ही खत्म होगा.’’ आपको बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने इसकी निंदा की थी और पाकिस्तान को आतंकवादियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की सलाह दी थी. डोनाल्ड ट्रंप ने तब बयान भी दिया था कि भारत ने अपने कई जवानों को खोया है, ऐसे में वह कुछ बड़ा कर सकता है. जिसके बाद भारत ने पाकिस्तानी सीमा में घुसकर एयरस्ट्राइक की थी. पु...